(DELHI, India)
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं गुरू नानक जयंती के मौके पर पूजनीय गुरू नानक देवजी को नमन करता हूं। गुरू नानक देवजी का जीवन और शिक्षाएं हमें हमेशा प्रेरित करती हैं।’ उन्होंने देश से एक न्यायपूर्ण एवं बराबरी वाले समाज के निर्माण की दिशा में काम करने को कहा जो सभी तरह की सामाजिक बुराइयों से मुक्त हो। मोदी ने कहा, ‘हमें उनके (गुरू नानक) द्वारा दिखाए गए करूणा, सच्चाई एवं शांति के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।’ प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज सेवा का मार्ग अपनाने और किसी भी तरह की सामाजिक बुराइयों से मुक्त एक न्यायपूर्ण एवं बराबरी वाले समाज की दिशा में काम करने के लिए प्रतिज्ञा लेने का भी दिन है।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।