(India)
बॉक्सिंग इंडिया इस मसले को लेकर विवादों में घिर गई है। दरअसल अविवाहित महिलाओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाना नियमों के खिलाफ है। गौर हो कि जेजू (कोरिया) में 13 नवंबर से होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए 10 महिला बॉक्सरों का चयन किया गया हैं। इनमें आठ का प्रेगनेंसी टेस्ट दिल्ली में एक निजी लैब से कराया गया है। बॉक्सिंग इंडिया ने इस मसले दलील देते हुए कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कई बार महिला बॉक्सरों को प्रेगनेंसी टेस्ट कराने पड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि साई ने भी इस प्रेग्नेंसी टेस्ट का विरोध नहीं किया है। साइ के सलाहकर डा. पीएसएम चंद्रन ने हालांकि गर्भ परीक्षण की आलोचना की है और इसे मानवाधिकार का उल्लंघन करार दिया है। भारतीय खेल मेडिसिन महासंघ के अध्यक्ष डा. चंद्रन ने कहा कि बाक्सिंग इंडिया के कहने पर साइ ने यह परीक्षण किए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।