अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज समापन
(India) अजमेर- अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज कातिक पूर्णिमा के साथ समापन हो रहा है। मेले में कई देशी-विदेशी पर्यटकों ने शिरकत की। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमे सभी पर्यटकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में पशु व्यापारियों ने पशुओं की खरीद-फरोख्त भी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी काफी चैकस नजर आया और चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए। मेले के अंतिम दिन और कार्तिक मास की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में आस्था की डूबकी लगा रहे है। पुष्कर सरोवर पर आज श्रद्धालुओं का जमघट लगा हुआ है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।