(HARYANA, India)
एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने 12 में से चार कंपनियों को बंद कर दिया है। यह कंपनियां राजस्थान और हरियाणा में बताई जा रही है। कॉरपोरेट अफेयरर्स मंत्रालय के दस्तावेजों के आधार पर कहा गया है कि वाड्रा ने जिन 6 कंपनियों को राजस्थान और हरियाणा में खोला था उनमें चार को बंद कर दिया गया है। वाड्रा की जो चार कंपनियां बंद की गई है उनके नाम है- लाइफलाइन एग्रोटेक प्राइवट लिमिटेड, ग्रीनवेयर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, राइटलाइन एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड और प्राइमटाइम एग्रो प्राइवेट लिमिटेड। यहां बाकी बची दो कंपनियां फ्यूचर इन्फ्रा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड और बेस्ट सीजंस एग्रो प्राइवट लिमिटेड, बंद होने के कगार पर है। इन सभी कंपनियों की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी। अखबार में दावा किया गया है कि हरियाणा में बीजेपी की अगुवाई वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार बनने के बाद से वाड्रा अपनी कुछ कंपनियों को बंद करने की कवायद में लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालयों के दस्तावेजों के आधार पर यह कहा जा रहा है कि यह सभी कंपनियां मई 2014 तक सक्रिय थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।