मोदी के खिलाफ पुराना जनता परिवार हो सकता है एक: नीतीश कुमार
(DELHI, India) बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टियों में ऐसी एकजुटता दिखी जो एकीकरण के तौर पर भी बढ़ सकती है, नीतीश कुमार ने कहा तीन मुद्दे हैं जिनपर मोदी सरकार को घेरा जाएगा, उन्होंने कहा कि कालेधन, बेरोज़गारी और किसानों का मुद्दा है जिनपर एकजुट होकर लड़ने पर सहमति बनी है, नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान कालेधन पर बड़ी-बड़ी बातें कही गई थीं, अब मुंह मोड़ा जा रहा है, युवाओं को रोज़गार के हसीन सपने दिखाए गए और नियुक्ति पर एक साल की रोक है, इसी तरह किसानों को भी छला जा रहा है, मुलायम सिंह के घर पर पहुंचने वाले अहम नेताओं में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल सेक्युलर के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार और शरद यादव के नाम शामिल हैं, माना जाता रहा है कि ये महामोर्चा साल 2019 की तैयार की शुरुआत है, इसके साथ ही अगले साल बिहार के विधानसभा चुनाव हैं तो 2017 में यूपी विधानसभा के चुनाव होने हैं, दरअसल, बीते लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और लोकसभा चुनाव के बाद भी मोदी का मैजिक जोरदार ढ़ंग से चलता दिख रहा है, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी बीजेपी ने धमाकेदार कामयाबी हासिल की है, एक्सपर्ट की राय है कि इन हालात में ये पार्टियां घबराई हुई दिख रही हैं, यूपी में मुलायम सिंह की सरकार है, लेकिन लोकसभा में इनके महज़ 5 सांसद हैं, बिहार में नीतीश की पार्टी की सरकार है, लेकिन दो ही सांसद हैं, लालू प्रसाद के पास 4 सांसद हैं, जबकि देवगौड़ा की पार्टी के पास दो सांसद हैं, यही उनकी झटपटा की वजह है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।