वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से फायदा मिलेगा : धोनी
(India) भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप को ‘क्रिकेट का सबसे बड़ा पुरस्कार’ करार देते हुए कहा कि मौजूदा चैंपियन टीम अगले साल होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में अपने खिताब बचाव करने के लिये पूरी तरह तैयार रहेगी क्योंकि उसके खिलाड़ियों को इससे ठीक पहले आस्ट्रेलिया दौरा करने से अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल फरवरी और मार्च में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरूआत से 100 दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में धोनी ने कहा कि भारतीय टीम किसी भी तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने और अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।