भारत-पाकिस्तान ही नहीं, विश्व कप का हर मैच अहम : मिसबाह
(India) मिसबाह उस टीम के सदस्य थे जो 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत से हार गयी थी। इस बार ये दोनों टीमें शुरू में ही 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान आज तक कभी विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया है। आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘भारत के खिलाफ एडिलेड में टूर्नामेंट का शुरूआती मैच ही नहीं बल्कि विश्व कप में प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होगा क्योंकि प्रत्येक टीम यह सोचकर टूर्नामेंट में भाग लेगी कि वह प्रतिष्ठित ट्राफी जीत सकती है। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देंगे और अपनी रणनीति पर कायम रहने की कोशिश करेंगे।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।