(India)
राजनाथ ने ट्वीट कर कहा, "भारत और इजरायल के बीच बहुत ही घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ता है, हमें उम्मीद है कि यह संबंध और भी मजबूत होंगे." वह बुधवार की रात तेल अवीव पहुंचे, उन्होंने इजरायल के लोगों की खुशहाली, समृद्धि की भी कामना की. राजनाथ ने लिखा, "आज (गुरुवार) शाम को मैं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करूंगा." इंटरपोल की मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ तीन नवंबर को मोनाको गए थे, राजनाथ फिलहाल इजरायल के दौरे पर हैं, वह फ्रांस भी जाएंगे, जहां वह सुरक्षा तथा अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।