विश्‍व प्रसिद्ध पुष्कर मेला संपन्‍न
(Rajasthan, India) रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत पुष्कर की विभिन्न स्कूलों की करीब 125 छात्राओं ने सामूहिक राजस्थानी नृत्य घूमर की प्रस्तुति से की। इसके बाद पर्यटन विभाग की ओर से अश्व व ऊंट परेड का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान विभिन्न कलाकारों ने राजस्थानी लोक कला एवं संस्कृति की छटा बिखेर मेलार्थियों का मनोरंजन किया। कच्छी घोड़ी, चकरी, कालबेलिया, आदिवासी नृत्य, बीकानेर के रोबीला राजस्थानी सरदारों का प्रदर्शन, गैर नृत्य, ऊंट दौड़ प्रतियोगिता, अश्व प्रदर्शन समेत अनेक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह में अतिथियों ने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न पशु व खेलकूद प्रतियोगिताओं व समापन समारोह में कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्‍ह देकर पुरस्कत किया गया। इसके अलावा अतिथियों ने मेले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।