‘स्वच्छ भारत’ के लिए खुले में शौच को खत्म करना होगा : जयराम रमेश
(DELHI, India) रमेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने स्वच्छता मामलों का मंत्री रहते हुए निर्मल भारत अभियान शुरू किया था और उसका लक्ष्य 10 साल में भारत में खुले में शौच की समस्या को समाप्त करना था । भारत में 60 प्रतिशत महिलाएं खुले में शौच करती हैं । आप स्वच्छ भारत प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन शौच खुले में किया जाता है तो, दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते ।’ टीएन खोशू मेमोरियल अवार्ड 2014 समारोह से इतर जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय रेलवे में दुनिया का सबसे बड़ा खुला सीवेज तंत्र है । हर साल दो करोड़ भारतीय रेल से यात्रा करते हैं, 50,000 डिब्बे हैं.. और खुला सीवेज ना सिर्फ पर्यावरण के लिए खराब है बल्कि यह सीधे ट्रैक और कोरिडोर पर जाता है जो सुरक्षा के लिहाज से भी खराब है । इससे निपटना निर्मल भारत अभियान का हिस्सा था ।’ उन्होंने कहा, मुझे यह समझ नहीं आता.. स्वच्छ भारत एक अच्छी दार्शनिक चीज है, झाडू उठाओ, बड़े-बड़े लोगों को लाओ और सफाई शुरू कर दो यह दीर्घावधिक की बात है, हमें खुले में शौच को खत्म करना होगा ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।