(DELHI, India)
मोदी ने कहा कि बनारस के लोगों ने उन्हें अपना बना लिया है। उन्होंने कहा कि अपनों के बीच आने का आनंद कुछ अलग ही होता है। पीएम ने बनारसवासियों से कहा कि वह उनके सुख-दुख के साथी हैं। प्रधानमंत्री ने बुनकरों का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल से सबसे ज्यादा रोजगार मिलता है, टेक्सटाइल उद्योग का माहौल परिवार जैसा होता है। पीएम ने बुनकरों की स्थिति में सुधार का आह्वान करते हुए कहा कि समय के साथ चलते रहना विस्तार के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के साथ ताल मिलाना समय की मांग है। वाराणसी के लालपुर में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां (वाराणसी) में अपनों के बीच आया हूं। सरकारी व्यवस्था की वजह से ऐसा लगता है कि मैं मंच वाला व्यक्ति हूं और आप उधर बैठने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। बनारस को मैंने इस रूप में पाया है जिसने मुझे अपना बना लिया है। आपके सुख-दुख और एक सेवक के रूप मे आपके पास आया हूं। कृषि के बाद टेक्सटाइल उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार देता है। PM मोदी ने वाराणसी के लालपुर में पारवलूम सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर गए नरेन्द्र मोदी ने बुनकरों के लिए बड़ी घोषणा की। मोदी ने कहाकि सरकार बुनकरों का पैसा सीधा उनके खाते में डालेगी। लालपुर में व्यापार और शिल्प केन्द्र की आधारशिला रखने के बाद मोदी ने अपने भाषण में यह एलान किया। उन्होंने कहाकि मैं बोलूंगा कम और काम ज्यादा करूंगा। टैक्सटाइल उद्योग मजबूरी नहीं बल्कि गौरव का विषय है। इस उद्योग से नई पीढ़ी को जुड़ना चाहिए। साथ ही इलाके के 16 सहकारी बैंकों क लिए केन्द्र सरकार ने 2375 करोड़ के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे । बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी अगुवाई की।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।