मैकुलम, क्लार्क वनडे के दो शीर्ष कप्तान : स्टीफन फ्लेमिंग
(India) फ्लेमिंग ने यहां न्यूजीलैंड उच्चायोग में खास बातचीत में कहा, ‘मेरा मानना है कि इस समय ब्रेंडन मैकुलम और माइकल क्लार्क वनडे में दो सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। मेरे हिसाब से वनडे में अच्छा कप्तान वह है जो वाकई आक्रामक हो। मैकुलम और क्लार्क वाकई आक्रामक हैं और आक्रमण करते समय लीक से हटने में संकोच नहीं करते।’ धोनी के बारे में पूछने पर चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने कहा, ‘धोनी दोनों है। वह आक्रामक भी है और अपना होमवर्क भी करता है। वह जोखिम लेने से हिचकिचाता नहीं।’ अपनी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माय वे’ में सचिन तेंदुलकर द्वारा ग्रेग चैपल को रिंगमास्टर कहे जाने के मद्देनजर कोच कप्तान संबंधों पर पूछे गए सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा, ‘यह देश और व्यवस्था के हिसाब से तय होता है। दो अलग अलग टीमों में यह समान नहीं होता। मैं न्यूजीलैंड के कप्तान के तौर पर अपना अनुभव बता सकता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘शुरूआत में मैने कोच को फैसले लेने दिये क्योंकि मैं नया था लेकिन बतौर कप्तान जमने के बाद मैने अधिक जिम्मेदारी ली लेकिन कोच और कप्तान में संवाद जरूरी है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।