(Amber, Jaipur)
प्रदेश के निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है,। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा की प्रदेश की पहले दौरे के साथ ही निकाय चुनाव की हुंकार भरी,,, साथ ही मिशन 46 की लिए कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि निकाय चुनावों में उपयुक्त प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा,,,जिसके साथ कार्यकर्ता को देकर भाजपा के कमल को सफल बनाना है, वहीं मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा कि वो विकास के मंत्र के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी,,, साथ ही राजे ने अपने विकास के कामों को भी गिनाया,,जिसमें राजे ने कहा कि अब घरेलु कनेक्शन में 22 घंटे, किसानों को साढे छह घंटे बिजली, 72 घंटे में ट्रांसफार्मर मिलना, किसानों को मंडियों में सस्ता खाना उपलब्ध कराना, सडक निर्माण और गौरव पथ के टेंडर जारी करना जैसे कई अहम काम किए है,,साथ ही ग्रामीण इलाकों में हर घर में शौचालय हो,,उस पर भी काम किया है,,, वहीं सम्मेलन में प्रभारी जे पी नड्डा ने कहा कि थ्री टीयर सिस्टम में विधानसभा और लोकसभा में तो भाजपा का परचम लहराया गया है,,,वहीं अब निकाय चुनाव जो कि सिस्सट का सबसे निचला हिस्सा है,,वहां भी भाजपा का परचम लहरा कर भाजपा के हाथ मजबूत करने है,,,नड्डा ने कहा कि तीनों स्तर पर भाजपा होने से विकास के कामों में दिक्कत नहीं आती है,,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा ने पहले ही दिन मैराथन बैठक ली। भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई सांसद मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की, साथ ही वर्तमान हालातों का फीडबैक भी लिया। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, वहीं दोपहर 2.30 बजे तक चली। इस मैराथन बैठक में प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर राय मशविरा किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।