गोवा के नए मुख्यमंत्री बने लक्ष्मीकांत परसेकर
(GOA, India) परसेकर ने मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर की जगह ली है, पर्रिकर केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं, मौजूदा उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता फ्रांसिस डीसूजा की चुनौती को दरकिनार करते हुए परसेकर का राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ, राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में 58 साल के परसेकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, परसेकर मंड्रेम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, परसेकर के अलावा नौ और मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई जिनमें सात बीजेपी के जबकि दो इसकी सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक हैं, पिछली मनोहर पार्रिकर सरकार में मंत्री रहे फ्रांसिस डिसूजा, दयानंद मांडरेकर, रमेश तावड़कर, महादेव नाइक, दिलीप पारूलेकर, मिलिंद नाइक, एलिना सलदान्हा (सभी बीजेपी के) और रामकृष्ण उर्फ सुदिन धवलीकर और दीपक धवलीकर (दोनों एमजीपी के) को परसेकर की नई मंत्रिपरिषद में भी बरकरार रखा गया है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।