(India)
कार्लसन ने काली मोहरें चुनी है जिससे आनंद को सफेद मोहरों से खेलना होगा। पिछली बार आनंद ने काली मोहरों से पहले खेला था और बाजी के 90वें मिनट में ही ड्रॉ पर राजी हो गए थे। प्रबल दावेदार होने के बावजूद कार्लसन ने कहा कि पिछले मैच में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा, पिछला मुकाबला मायने नहीं रखता। आपको अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है, चाहे प्रबल दावेदार कोई भी हो। उन्होंने कहा, खराब खेलने पर आप जीत नहीं सकते। पिछली बार मेरी शुरूआत अच्छी नहीं रही थी लिहाजा इस बार उस गलती को सुधारना चाहता हूं। आनंद का जोर भी अच्छे आगाज पर होगा क्योंकि यह सिर्फ 12 मुकाबलों की चैम्पियनशिप है और एक प्रतियोगी के 6.5 अंक तक पहुंचते ही खत्म हो जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।