मोदी कैबिनेट का पहला विस्तार, 4 कैबिनेट, 14 राज्य मंत्री और तीन स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बनाए गए
(DELHI, India) नरेंद्र मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 21 नए चेहरों को शामिल किया गया। 4 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री और 3 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथी ली। लेकिन शिवसेना के अनिल देसाई शपथग्रहण में शामिल नहीं हुए। इससे पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं और सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7आरसीआर पर 10 बजे चाय पार्टी दी। नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शपथ दिलाई।

* विजय सांपला ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, पंजाब के होशियारपर से सांसद हैं, इन्होंने 20 साल तक साउदी अरब में पलम्बर का काम किया।

* साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से भाजपा सांसद हैं, निषाद जाति से आती हैं।

* बाबुल सुप्रियो ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, पश्चिम बंगाल के एक मात्र भाजपा सांसद हैं। ये गायक भी हैं।

* राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, जयपुर ग्रामीण से कांग्रसे के सीपी जोशी को हराया। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

* जयंत सिन्हा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, हजारीबाग से भाजपा सांसद हैं। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं।

* वाई एस चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, टीडीपी के सांसद है। इन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली।

* प्रोफेसर रामशंकर कठेलिया ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, यूपी के आगरा से भाजपा सांसद हैं, दलित चेहरा हैं।

* हंसराज अहीर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, ये महाराष्ट्र के चंद्रपुर से भाजपा सांसद हैं।

* गिरिराज सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, बिहार के नवादा से भाजपा सांसद हैं, बड़बोलेपन की वजह से चर्चा में रहे हैं। इन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, मोदी के विरोध करने वाले पाकिस्तान चले जाएं।

* मोहन कुंदारिया ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, राजकोट से सांसद हैं, पटेल समुदाय से आते हैं।

* सांवरलाल जाट ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, राजस्थान के अजमेर से भाजपा सांसद हैं, इन्होंने से कांग्रसे के सचिन पायलट को पौने दो लाख वोट से हराया।

* हरिभाई चौधरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली, गुजरात से बनासकाठा से भाजपा सांसद हैं, चौथी बार लोकसभा से चुने गए हैं।

* रामकृपाल यादव ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, बिहार के पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद हैं, इन्होंने लालू यादव की बेटी को हराया।

* मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। यूपी से राज्यसभा सांसद और कैबिनेट में भाजपा के मुस्लिम चेहरा हैं।

* महेश शर्मा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली, गौतमबु्द्ध नगर (नोएडा) से भाजपा सांसद हैं।

* राजीव प्रताप रूडी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली, बिहार के सारण से भाजपा सांसद हैं। वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पायलट भी हैं।

* बंडारू दत्तात्रेय ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली, तेलंगाना के सिकंदराबाद से भाजपा सांसद हैं।

* चौधरी बिरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, कृषि मंत्री बनाए जा सकते हैं, हरियाणा के जाट समुदाय से आते हैं।

* जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जा सकते हैं।

* सुरेश प्रभु ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, रेल मंत्री बनाए जाने की संभावना है,

* मनोहर पर्रिकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, रक्षा मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।