पहला मुकाबला ड्रॉ खेलकर विश्वनाथन आनंद ने कहा, 'थोड़ी राहत महसूस कर रहा हूं'
(DELHI, India) पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद ने मैच के बाद कहा, शुरुआती कुछ चाल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकने के बाद मैने लय हासिल कर ली। मैं राहत महसूस कर रहा हूं। आनंद ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो इस स्थिति में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं थी लेकिन कुछ लापरवाही से शुरुआती चालें चलने से ऐसा हुआ। लेकिन मुझे खुशी है कि मैने जल्दी लय हासिल कर ली। दूसरी ओर कार्लसन ने स्वीकार किया कि यह अनिश्चित शुरुआती थी। उन्होंने कहा, शुरुआत कुछ अनिश्चित थी। मुझे लगा कि शुरुआत में हम दोनों आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल रहे थे लेकिन मैं कठिन हालात से निकला और चूंकि यह मुकाबला जीतने का कोई रास्ता नहीं बचा था लिहाजा शुरुआत अच्छी रही। उन्होंने अच्छी वैरिएशंस के लिए आनंद की तारीफ भी की। दूसरी ओर यह पूछने पर कि पिछले मुकाबले का क्या इस पर कोई असर पड़ा, आनंद ने कहा, उसे याद रखने का कोई फायदा नहीं है। इस मैच में भी कई दिक्कतें होगी लिहाजा मैं पिछले मुकाबले को याद नहीं कर रहा हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।