कोहली ने वनडे में पूरे किए 6000 रन, रिचर्डस का रिकार्ड तोड़ा
(India) अपना 144वां मैच खेल रहे कोहली ने 136 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह से वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्डस का रिकार्ड तोड़ने में सफल रहे जिन्होंने यहां तक पहुंचने के लिये 141 पारियां खेली थी। कोहली से पहले भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 6000 वनडे रन बनाने का रिकार्ड सौरव गांगुली के नाम पर था। गांगुली ने 147 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इससे पहले शिखर धवन ने अपनी 91 रन की पारी के दौरान भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का रिकार्ड बनाया था। धवन ने 48वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और इस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू और गांगुली को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2000 रन तक पहुंचने के लिये समान 52 पारियां खेली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।