प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं लेकिन पार्रिकर को अचानक गोवा के मुख्यमंत्री पद से बुलाकर कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाये जाने की तैयारियों से साफ हो गया था कि वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगे, गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगामी 25 नवम्बर को रिक्त हो रही राज्यसभा की 10 सीटों के लिये 20 नवम्बर को चुनाव होना है, विधानसभा में संख्या बल के आधार पर इन चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी छह सीटें, बसपा दो तथा बीजेपी एक सीट जीतने की स्थिति में है, इसके अलावा कांग्रेस भी अन्य पार्टियों की मदद से एक सीट जीत सकती है, सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपना नामांकन पहले ही दाखिल कर चुके हैं
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।