2जी घोटाला: DMK सांसद कनिमोझी के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द
(DELHI, India) दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले से जुड़े मामले में आज फिर बहस हुई लेकिन कनिमोझी के वकील के पेश होने और माफी मांगने के बाद उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट रद्द कर दिया गया। इस मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा, डीएमके सांसद कनिमोझी और 15 अन्य लोग आरोपी हैं। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि 2जी स्पेक्ट्रम के लिए 122 लाइसेंसों के आवंटन से सरकारी खजाने को 30,984 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी, 2012 को इन लाइसेंसों का आवंटन रद्द कर दिया था।
इस मामले में सीबीआई ने 153 गवाहों से पूछताछ की थी, जबकि आरोपियों ने अपने बचाव में 29 गवाह पेश किए थे। मामले में गवाहों के बयान तीन साल पहले 11 नवंबर, 2011 को दर्ज किए जाने शुरू किए गए।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।