(India)
सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल महेंद्र सिंह धोनी का खेलना मुश्किल लग रहा है। धोनी अब भी चोटिल है और इसलिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले बाकी बचे दो वनडे मैच में भी आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ होनेवाले बाकी बचे दो वनडे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इन दोनों वनडे में भी कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली को सौंपी गई है। चोटिल महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ होनेवाले चैथे और पांचवे वनडे मैच में भी नहीं खेलेंगे। कर्नाटक के युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल और लेग स्पिनर करण शर्मा को टेस्ट टीम में जगह दी गई है। चार टेस्ट मैच की श्रंखला चार दिसंबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। राहुल और करण ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया था। सूत्रों के मुताबिक धोनी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होनेवाले पहले टेस्ट मैच में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। धोनी के दाए हाथ में चोट लगी है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का चयन पहले तीन मैचों के लिए किया गया था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को आराम देते हुए विराट कोहली को टीम का कमान सौंपा गया था। श्रीलंका के खिलाफ तीनों मैच खत्म हो गये हैं और बाकी दो मैच बच गये हैं। श्रीलंका के खिलाफ भारत पांच वनडे मैच की सीरीज 3-0 से पहले ही जीत चुका है। अब धोनी बाकी के बचे दो मैच में भी चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।