(DELHI, India)
इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दुनिया भर से 54 राजनेताओं को निमंत्रण दिया गया है लेकिन मोदी को नहीं बुलाया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने भी मोदी को न्योता नहीं दिए जाने की पुष्टि की है। गौर हो कि कांग्रेस ने नेहरू की 125वीं जयंती को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना बनाई है। हालांकि केंद्र सरकार भी देश के पहले प्रधानमंत्री की 125वीं जयंती पर बाकायदा बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। कांग्रेस ने नेहरू जयंती पर कार्यक्रम (17-18 नवंबर को) दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित करने की योजना बनाई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।