प्रधानमंत्री ने मध्य नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले अपने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए कपिल देव और सुनील गावस्कर को आमंत्रित किया है. भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों पूर्व कप्तान प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों- सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न का दौरा करेंगे जिसे क्रिकेट कूटनीति के तौर पर देखा जा रहा है.1983 में भारत के लिए विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे कपिल देव प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने को लेकर खुश हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।