झारखण्ड विधानसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे जन घोषणा-पत्र का नाम दिया है। रांची में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सुदर्शन भगत, बीजेपी के अन्य नेताओं में भूपेन्द्र यादव, सरयू राय, सी पी सिंह, झारखंड राज्य भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राय के अलावा के झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। पार्टी के इस जन घोषणा-पत्र का विमोचन अमित शाह और अरुण जेटली ने किया। इसके अलावा इस घोषणा-पत्र का श्री सरयू राय ने डिजिटल रूप में भी विमोचन किया। इस अवसर पर अरुण जेटली ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने का सपना भाजपा ने ही देखा था और उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने छोटे राज्यों में शासन की सुगमता के महत्त्व को समझते हुए ही झारखंड समेत तीन नए राज्यों के गठन को निश्चित किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।