(DELHI, India)
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग चार दिन की नेपाल यात्रा के लिए आज रवाना होंगे। इस दौरान उन्हें नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव वहां एक विशेष कार्यक्रम में यह उपाधि प्रदान करेंगे। जनरल सुहाग अपने नेपाली समकक्ष जनरल गौरव शमशेर राणा के न्यौते पर यह दौरा कर रहे हैं। नेपाल यात्रा के दौरान जनरल सुहाग की राष्ट्रपति यादव और नेपाली प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से भी मुलाकात तय है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।