महाराष्ट्र में फड़णवीस सरकार ने विश्वास मत हासिल किया
(DELHI, India) इस दौरान एनसीपी के विधायक गैर हाजिर रहे जबकि कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट किया और विश्वास मत का विरोध किया। इस तरह से तमाम सस्पेंस को दरकिनार करते हुए फड़णवीस सरकार ने सदन में बहुमत हासिल कर लिया है। इससे पहले आज के घटनाक्रम में वरिष्ठ भाजपा विधायक हरिभाउ बागड़े आज सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए । नवगठित महाराष्ट्र विधानसभा में बागड़े के नाम की घोषणा अस्थायी अध्यक्ष जिवा पांडु गावित ने की । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राकांपा नेता अजित पवार, कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदेादे और पीडब्ल्यूपी के वरिष्ठतम विधायक गणपात्र देशमुख औरंगाबाद जिले के फूलंभारी से विधायक बागड़े को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए । निम्न सदन की सर्वोच्च परंपरा को कायम रखते हुए अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन पर फडणवीस ने सभी दलों का धनयवाद व्यक्त किया । उन्होंने बागड़े को जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता और कृषिविद बताया जिन्होंने भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला और 1995 में शिवसेना-भाजपा सरकार में भी रहे । शिवसेना के नेता एकनाथ शिन्दे ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के फैसले के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद के अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।