(India)
बेदी ने कहा, ‘वे वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि वे खिताब बरकरार रखने में सक्षम हैं लेकिन उन्हें इसके लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। आखिरकार यह विश्व कप है। पांच छह टीमें ऐसी हैं जो विश्व कप जीत सकती हैं। ’ वेंगसरकर ने भी उनकी हां में हां मिलाते हुए कहा कि भारत के अच्छे अवसर हैं लेकिन टीम को इसे आसान नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से वे खिताब बरकरार रख सकते हैं क्योंकि उनमें ऐसा करने की क्षमता है। युवा खिलाड़ियों ने अब तक बहुत अच्छी भूमिका निभायी है लेकिन इसके साथ ही मुझे लगता है कि चोटी की आठ टीमें भारत को चुनौती देने में सक्षम हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।