महाराष्ट्र: फड़नवीस ने जीता विश्वास मत, कांग्रेस बोली- 'दोबारा साबित करो बहुमत'
(Mumbai(Suburban), Mumbai(Suburban)) विधायक आशीष शेलार द्वारा रखा गया विश्वास मत प्रस्ताव सदन में पारित हो गया जहां सत्तारूढ़ सरकार अल्पमत में है । शिवसेना विधायक मत विभाजन की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए । विधानसभा अध्यक्ष हरिभाउ बागड़े ने शोरशराबे के बीच घोषणा की, ‘विश्वास मत पारित हो गया है ।’ शिवसेना के आक्रोशित सदस्यों ने कहा कि वह विश्वास मत का विरोध करेगी और मांग की कि इसके नेता एकनाथ शिन्दे को नेता विपक्ष का दर्जा दिया जाए । पार्टी ने नारेबाजी की । विधानसभा अध्यक्ष ने बाद में शिन्दे को सदन में नेता विपक्ष नियुक्त करने की घोषणा की । इससे पूर्व, आज दिन में बागड़े को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया । शिवसेना और कांग्रेस ने इस पद की दौड़ से अपने उम्मीदवारों को हटा लिया था । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि वह नेता विपक्ष के पद की शिवसेना की मांग को विश्वास मत के बाद देखेंगे क्योंकि कांग्रेस ने भी दावा किया है और उन्हें कानूनी जटिलताओं का अध्ययन करना होगा । कांग्रेस ने इस आधार पर नेता विपक्ष के पद की मांग की थी कि शिवसेना भाजपा नीत राजग का हिस्सा बनी हुई है । शिवसेना के सदस्यों द्वारा विश्वास मत को ध्वनि मत से पारित किए जाने पर आपत्ति जताए जाने और मत विभाजन की मांग किए जाने के बाद बागड़े ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो अध्यक्ष ने शिन्दे को सदन में नेता विपक्ष नियुक्त करने की घोषणा की ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।