(International)
भारत की 10 देशों के आसियान समूह के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की आकांक्षा के बीच मोदी ने कहा कि भारत तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन आसियान क्षेत्र में संतुलन, शांति और स्थिरता बनाये रखने के लिये सहयोग को मजबूत बनाने को लेकर गंभीर हैं। म्यांमार की राजधानी में 12वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने हिंदी में दिये अपने भाषण में कहा, आसियान समुदाय भारत का पड़ोसी है। हमारा प्राचीन काल से व्यापार, धर्म, संस्कृति, कला तथा पंरपरा के क्षेत्र में संबंध रहा है। हमने पारस्परिक बातचीत के जरिये एक-दूसरे को समृद्ध किया। इससे आधुनिक संबंधों की मजबूत बुनियादी बनी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।