(India)
पुलिस ने बताया कि घटना शाम की है जिसके बारे में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि भारतीय गेंदबाज प्रवीण मंगलवार को यहां आयोजित एक दिवसीय विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रहे थे। वे राजस्थान के खिलाफ उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने के लिए मैदान में जाने से पहले विदर्भ क्रिकेट संघ के ड्रेसिंग रूम में अपनी 250 ग्राम की सोने की चेन को कुर्सी पर छोड़ गए थे। पुलिस ने बताया ‘मैच के बाद कुमार सीधे होटल चले गए लेकिन उन्हें बाद में ध्यान आया कि वे अपनी सोने की चेन ड्रेसिंग रूम में ही भूल आए हैं। उन्होंने तुरंत वीसीए के अधिकारियों को सूचित किया लेकिन खोजने की सारी मेहनत बेकार गई।’ वीसीए के अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित ने घटना की पुष्टि की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।