बाकी दो मैचों में भी नहीं छोडेंगे कोई कसर: कोहली
(India) भारत पहले ही 3-0 से श्रंखला अपने नाम कर चुका है, कल भारत और श्रीलंका के बीच चौथा मैच खेला जाएगा, कोहली ने कहा कि भारतीय टीम अगले साल के विश्व कप को देखते हुए अपनी लय बरकरार रखकर जीतने की आदत बनाए रखेगी, कोहली ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘खासकर जब हमें पता है कि विश्व कप करीब है, हम अच्छी आदतें बनाना चाहते हैं, हम किसी भी समय ढीले नहीं पड़ सकते, मैदान पर हर किसी से उसी तरह के प्रयास से खेलने की उम्मीद है, आने वाले समय में बड़े टूर्नामेंट में टीम उतरेगी जिसे देखते हुए हम टीम के लिए इस तरह की आदत बनाने पर ध्यान दे रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी को प्रेरित करना मुश्किल काम नहीं है, शुरूआत में हमारा उद्देश्य निर्मम होना और हर मैच जीतने की कोशिश करना था, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।