एशियाई खेलों में कांस्य पदक स्वीकार करने से इनकार करने वाली भारत की महिला मुक्केबाज सरिता देवी पर एआईबीए कड़ी कार्रवाई कर सकता है। आपको बता दे कि सरिता देवी पहले ही इस मामले पर माफी मांग चुकी हैं। लेकिन एआईबीए को सरिता देवी की माफी मंजूर नहीं है जिसके चलते बॉक्सर सरिता देवी पर लंबा प्रतिबंध लगाए जाने की आशंका है। इंचियोन एशियाई खेलों में सरिता देवी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियाई मुक्केबाज के खिलाफ दबदबा बनाए रखने के बावजूद पराजित घोषित की गई थी। इसके विरोध स्वरूप सरिता ने पदक वितरण समारोह में पहले तो पदक ग्रहण करने से इंकार किया था। अब एआईबीए का कहना है कि इस तरह के मामलों में राहत की कोई गुंजाइश नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।