इकोनोमी क्लास में यात्रा करेंगे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
(DELHI, India) पर्रिकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने गोवा में जेड सुरक्षा नहीं ली है। मैं न्यूनतम सुरक्षा लेना पसंद करूंगा, लेकिन दिल्ली में आने-जाने के दौरान मुझे सुरक्षा कवर लेनी होगी।’ केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद पर्रिकर पहली बार गोवा आए हैं। वह यहां सामान्य यात्री उड़ान से आए हैं। पर्रिकर ने कहा, ‘मैं विशेष विमान तभी लूंगा जब मुझे सियाचिन, तवांग या कश्मीर जाना होगा। मैं रोजाना आधार पर विशेष विमान का उपयोग नहीं करूंगा।’ उन्होंने कहा कि वह इकोनोमी क्लास में यात्रा को तरजीह देंगे। मुख्यमंत्री के रूप में पर्रिकर ने व्यापक सुरक्षा नहीं ली थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।