भारत और श्रीलंका के बीच चौथा वनडे आज, टीम इंडिया की कोशिश विजय रथ को बरकरार रखने की होगी
(India) अब तक श्रीलंका से किसी भी तरह की चुनौती नहीं पाने वाला भारत 5 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से आज यहां होने वाले चौथे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी अपने इस पड़ोसी देश पर किसी तरह की रहम नहीं दिखाएगा। श्रीलंका ने अपने आक्रमण में कुछ पैनापन लाने के उद्देश्य से स्पिनर अजंता मेंडिस को टीम में शामिल किया है। यही नहीं बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन को देखते हुए लाहिरू तिरिमाने और दिनेश चंदीमल को भी बाकी बचे दो मैचों के लिये टीम में लिया गया है। इन खिलाड़ियों को शामिल करने में श्रीलंका ने देर कर दी क्योंकि भारत पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त लेकर सीरीज अपने नाम कर चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।