मेरी लाइफ-स्टाइल कांबली से अलग थी : तेंदुलकर
(India) तेंदुलकर ने क्रिकेट के कई रिकार्ड अपने नाम किया जबकि कांबली अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके और 17 टेस्ट ही खेल पाये । कांबली के बारे में पूछने पर तेंदुलकर ने कहा ,‘ मैं प्रतिभा के बारे में बात नहीं करूंगा क्योंकि उसका निर्धारण करना मेरा काम नहीं है ।’ उन्होंने कहा ‘‘ लेकिन अगर हम फर्क की बात करें तो मैं कहूंगा कि उसकी जीवनशैली अलग थी । हम अलग अलग स्वभाव के व्यक्ति थे और अलग अलग हालात का सामना अलग तरीके से किया । मेरे मामले में परिवार की नजरें हमेशा मुझ पर थी जिससे मेरे पैर हमेशा जमीन पर रहे । मैं विनोद के बारे में नहीं कह सकता ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।