वनडे क्रिकेट में दो दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
(India) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पहले दो विकेट 59 रन तक गिर गए थे, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारत के विशाल स्कोर की नींव रखी। कोलकाता वनडे में सारी तारीफें रोहित शर्मा लूट ले गए और उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि वे लंबे समय तक रोहित की पारी याद करेंगे। रोहित ने 74 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया, लेकिन अगली 26 गेंदों पर अगले 50 रन पूरे करके अपना शतक 100 गेंदों पर पूरा किया। शतक के बाद तो रोहित के तेवर और आक्रामक हो गए। इसके बाद उन्होंने वह कारनामा किया जो दुनिया में आज तक किसी ने नहीं किया। रोहित वनडे क्रिकेट में दो दोहरा शतक लगाने वाले दनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने अपने बाद के 150 रन केवल 79 गेंदों में पूरे किए। इससे पहले रोहित नवंबर 2013 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।