साइना, कश्यप, श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में
(India) दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने चीन की किन जिनपिंग को 21-18, 21-18 से हराया। पुरूष एकल वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप ने चीन के शूए सांग को 11-21, 21-11, 21-13 से हराया। वहीं श्रीकांत ने चीन के गाओ हुआन को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-14 से शिकस्त दी। छठी वरीयता प्राप्त साइना को चीनी क्वालीफायर ने काफी परेशान किया लेकिन अपने अनुभव के दम पर साइना ने बाजी मारी। अब साइना का सामना चीन की डि सुओ से होगा। कश्यप का सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चेन लोंग और मार्क विब्लेर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं श्रीकांत की टक्कर झेंगमिंग वांग और केंतो मोमोता के बीच होने वाले दूसरे दौर के मुकाबले के विजेता से होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।