(International)
अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर भारतवंशियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विगत कुछ महीने में भारत का कद वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ गया है और पूरी दुनिया अब इसे बदली हुई नजर से देख रही है। मोदी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘वे हम तक पहुंचने के तरीकों को देख रहे हैं।’ अपने पारंपरिक कुर्ता पायजामा और स्थानीय भारतीय समुदाय द्वारा दी गई पगड़ी को पहने प्रधानमंत्री ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ पहल का उल्लेख किया और कहा, ‘हम चाहते हैं कि सभी लोग आएं और भारत जिन अवसरों की पेशकश कर रहा है उसे देखें। अपने संक्षिप्त भाषण में मोदी ने दक्षेस देशों के लिए विशेष उपग्रह का प्रक्षेपण करने की भारत की पहल के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि इससे म्यामांर को भी स्वास्थ्य, टेली मेडिसीन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा क्षेत्र के देशों की मदद का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि काठमांडो में आगामी दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान क्षेत्र से पोलियो के उन्मूलन के उपायों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से म्यामांर को भी फायदा होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।