(India)
रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपनी अदभुत पारी के बारे में कहा, ‘मुझे अभी बहुत कुछ करना है। जब मैं युवा था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसके साथ सभी रिकार्ड बनते हैं। मुझे संभवत: और मेहनत की जरूरत है और यहां से उम्मीदें भी ज्यादा होंगी। मुझे लगता है कि मेरे कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं।’ रोहित ने कहा, ‘आपको नाकामी और सफलता दोनों स्वीकार करनी होती है और आप निरंतर आगे बढते हैं। मैंने भी यही किया। कुछ असफल विदेशी दौरे मेरे क्रिकेट को नहीं रोकेंगे। मेरा क्रिकेट और मेरी मेहनत पटरी पर ही रहेगी। मैं हमेशा की तरह कड़ी मेहनत करता रहूंगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।