(DELHI, India)
कठेरिया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसपी के उम्मीदवार कुंवर चंद ने 2009 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में मार्कशीट में जालसाजी का आरोप लगाया था, हाईकोर्ट ने मामले को आगरा के सेशन कोर्ट को भेजा है जिस पर 26 नवंबर को सुनवाई होने वाली है, कठेरिया पर 420 की धारा में केस दर्ज हुआ है, अगर वह दोषी पाए गए तो उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है, आरोपों के मुताबिक कठेरिया में आगरा विश्वविद्यालय में नौकरी पाने के लिए फर्जी मार्कशीट दी थी, बीए सेकंड ईयर की परीक्षा में हिंदी में 43 और अंग्रेजी में 42 नंबर पाए थे, फर्जीवाड़ा करके दोनों में 10-10 नंबर बढ़ा दिए गए, एमए की मार्कशीट में भी गडबड़ करके 38 नंबर को 72 करने का आरोप लगा है,
कठेरिया का कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए फर्जी एफआईआर कराई गई है, कठेरिया के विवाद में विरोधियों को सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है, कठेरिया के बहाने दिग्विजय सिंह ने स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को फिर हवा दी है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।