IPL स्पॉट फिक्सिंग: SC में नामों का हुआ खुलासा; रिपोर्ट में राज कुंद्रा, मयप्पन और श्रीनिवासन के नाम
(DELHI, India) इनकी भूमिका को लेकर कोर्ट में चर्चा नहीं हुई लेकिन पूर्व जस्टिस मुकुल मुदगल कमेटी की रिपोर्ट के पहले सीलबंद लिफाफे के खोले जाने के बाद इनका नाम सामने आया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।
सुंदर रमन आईपीएल के पूर्व सीईओ हैं, जबकि राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स के मालिकों में से एक हैं, श्रीनिवासन बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख और गुरुनाथ मयप्पन उनके दामाद हैं। हालांकि पांच बड़े नामों के अलावा अन्य खिलाड़ियों का भी नाम फिक्सिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल अभी सभी नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस मामले में किसकी क्या भूमिका रही है इसे लेकर कोर्ट ने अभी कोई चर्चा नहीं की है। रिपोर्ट की कॉपी बीसीसीआई, खिलाड़ियों और श्रीनिवासन को दी जाएगी। साथ ही रिपोर्ट में खिलाड़ियों के रोल भी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कर रही पूर्व न्यायाधीश मुकुल मुग्दल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने गत तीन नवंबर को शीर्ष अदालत में सीलबंद लिफाफे में अंतिम रिपोर्ट पेश की थी। इस बीच, बीसीसीआई के चुनाव टल गए है। बीसीसीआई की 20 नवंबर को होने वाली एजीएम चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दी गई है। इस एजीएम में नए बीसीसीआई प्रमुख का चुनाव होना था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।