(India)
रोहित ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता वनडे में 264 रन की पारी खेली जो वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी है। इसके साथ ही वह दो दोहरे शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा जो दोहरे शतक बना चुके हैं। तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने उसकी पारी नहीं देखी लेकिन एक और दोहरा शतक बनाना खास है और मैं रोहित के लिये बहुत खुश हूं। आस्ट्रेलिया दौरे से पहले मैच अभ्यास और तैयारियों का परफेक्ट फार्म है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।