(India)
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की 153 रन से जीत के बाद कहा, ‘मैंने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि एक बार जब रोहित चलने लग जाता है तो फिर वह बहुत खतरनाक बल्लेबाज बन जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘आज इस तरह का दिन था कि मैं अपने बच्चों से कह सकता हूं कि मैं वहां था और मैंने (रोहित को बल्लेबाजी करते हुए) देखा था। मुझे नहीं लगता कि हाल फिलहाल यह रिकार्ड टूट पाएगा।’ रोहित ने कोहली के साथ 202 रन की साझेदारी की। कोहली ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैंने उसके साथ बल्लेबाजी की। बीच में एक समय ऐसा भी था जब रोहित ने स्वीकार किया कि रन आसानी से नहीं बन रहे हैं और मैंने उससे कहा कि वह क्रीज पर पर्याप्त समय बिताये। एक बार 7.80 पर पहुंचने के बाद उसे रोकना मुश्किल था।’ भारत श्रृंखला में 4-0 से आगे हो गया है। उसे श्रीलंका की तरफ से अभी कोई चुनौती नहीं मिली है। कोहली से महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में कप्तानी के अनुभव के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैं अभी कप्तान हूं। मेरे खाते में हार से ज्यादा जीत है लेकिन आपके जज्बे की परीक्षा केवल बुरे समय में होती है। ऐसा समय भी आएगा।’ कोहली ने कहा कि टीम रांची में होने वाले पांचवें और आखिरी मैच को भी हल्के से नहीं लेगी। उन्होंने कहा, ‘नहीं हम ढिलायी नहीं बरतेंगे। हम टीम में इस तरह की संस्कृति का विकास करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम अपनी निर्ममता बरकरार रखेंगे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।