‘मोदी ने पूरे नहीं किए वादे’
(India)
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काला धन और बिहार को विशेष दर्जा के मुद्दे पर चुनावों के दौरान किये गए वादे को पूरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कुमार ने अपनी ‘संपर्क यात्रा’ के दूसरे दिन, सत्ता में आने के 150 दिन के बाद भी वादे के मुताबिक, देश में काला धन वापस नहीं ला पाने के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की. कालाधन पर लोगों को नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और योग गुरू स्वामी रामदेव के वादों की याद दिलाते हुए कुमार ने लोगों को बीजेपी नेताओं से पूछने के लिए कहा कि देश में कब सारा काला धन आने पर गरीबों को वादे के मुताबिक 15-20 लाख रुपये मिलेंगे। 29 नवंबर को खत्म हो रही राज्यव्यापी यात्रा को जेडीयू की अगले साल होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान भारतीय क्षेत्र में चीनी घुसपैठ और सीमा पर पाकिस्तान की और से लगातार होने वाले संघषर्विराम उल्लंघन का उल्लेख करते हुए कुमार ने पूछा, ‘कहां है मोदी का आपका 56 इंच का सीना?’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।