दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा है कि केन्द्र सरकार बिजली कंपनियों के दबाब में काम कर कर रही है. बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली के दाम बढ़ाए गए। लेकिन उनको लगा लोग इससे नाराज होकर सड़कों पर उतरेंगे जिसके बाद ही सरकार ने फैसले को वापस ले लिया। साथ ही आप नेता ने मोदी कैबिनेट पर निशाना साधते हुए कहा कि एचआरडी मंत्रालय को उन मंत्रियों के अधीन कर दिया है जिनका पढ़ने-लिखने से कोई लेना-देना नहीं है. फिर चाहे वो कैबिनेट मंत्री हो या राज्य मंत्री।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।