चाइना ओपन के खिताब से ऐ कदम दूर साइना और श्रीकांत।
(DELHI, India) साइना छठी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रही है। भारत की स्टार खिलाड़ी ने महिला एकल सेमीफाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व की 17 नंबर की खिलाड़ी मेजबान चीन की लियू झिन को 21-17 21-17 से केवल 47 मिनट में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व में 16वीं वरीय श्रीकांत ने पुरूष एकल सेमीफाइनल में जर्मनी के मार्क जेबलर को हराया । श्रीकांत जब 21-11 से पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में 13-7 की बढ़त लिये हुए था, विरोधी खिलाड़ी जर्मनी के मार्क मुकाबले से हट गये। श्रीकांत का अब खिताब के लिये दो बार के ओलम्पिक चैम्पियन और पांच बार के विश्व चैम्पियन लिन डान से मुकाबला होगा। साइना का फाइनल में पांचवी वरीय कोरिया की बाई यूओन और जापान की अकाने यामागुची के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता खिलाड़ी से मुकाबला होगा। साइना की शुरूआत बहुत धीमी रही चीन खिलाड़ी लियू ने शुरू में 7-4 की बढ़त बना ली थी लेकिन साइना ने शानदार वापसी करते हुए 11-10 और फिर 19-13 का अंतर कर लिया और यह मुकाबला 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी लियू ने अच्छी शुरूआत करते हुए साइना पर 5-2 की बढ़त बना ली लेकिन इस बार भी पिछले गेम की तरह सानिया ने तेजी से वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। श्रीकांत और मार्क दोनों के बीच शुरू के पहले गेम में 6-6 की बराबरी पर था लेकिन एक बार श्रीकांत ने जो बढ़त लेनी शुरू की उसने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और पहला गेम 21-11 से जीता और दूसरे गेम में मार्क बहुत थक चुका था। उसका सेमीफाइनल से पहले का मुकाबला तीन गेम तक चला था इसलिए 7-13 से पिछड़ने के बाद उसने मुकाबला श्रीकांत के पक्ष में छोड़ दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।