(Agra, Agra)
उत्तर प्रदेश के नवाबगंज में एक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुंचे गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के बाद देखना होगा कि उनके लिए क्या परिस्थितियां पैदा होंगी...आजम खां अपनी भैंस चराने के लिए मजबूर हो जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत को सशक्त करने के लिए है..साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को सोनिया और राहुल गांधी से ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए। साथ ही नेपाल को हिंदू राष्ट्र संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल जब संवैधानिक रुप से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा तो वहां और वहां से फैलने वाली अराजक्ता खत्म हो जाएगी ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।