विश्व शतरंज चैम्पियनशिप : आनंद छठी बाजी हारे, कार्लसन से एक अंक से पीछे
(India) कार्लसन अब 3.5 . 2.5 से आगे है जबकि छह बाजियां बाकी है। पिछले साल भी इस समय कार्लसन ने दो अंक की बढत बना ली थी और वहां से आनंद की वापसी मुश्किल हो गई थी। आनंद ने सिसलियन कान से शुरुआत की जो अपने आप में चौंकाने वाली बात थी क्योंकि आखिरी बार विश्व चैम्पियनशिप मैच में इसका इस्तेमाल अस्सी के दशक में कास्पोरोव और कारपोव के मैच में हुआ था। कार्लसन ने उसी समय दबदबा बना लिया जिससे साबित हो गया कि आनंद ने गलत विकल्प चुन लिया है। कार्लसन ने ऐसे समय पर भारी तकनीकी गलती की। आनंद हालांकि उसका फायदा नहीं उठा पाये। कार्लसन ने मुकाबले के बाद कहा, ‘मैं उस स्थिति में दूसरी चाल से भी पहुंच सकता था लेकिन मैने गलती की।’ आनंद मैच के नतीजे से काफी दुखी थे। फेबियानो कारूआना ने भी ट्वीट किया कि वह पूरी रात सो नहीं सकेंगे। ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने कहा, ‘जीत का मौका गंवाना अलग बात है लेकिन आनंद ने दबाव के आगे घुटने टेक दिये।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।