साइना नेहवाल ने चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता
(India) विश्व में 5वें नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने हैक्सिया ओलंपिक स्पोर्ट सेंटर में महिला एकल के फाइनल में 17 साल की अकेनी को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 22-20 से हराया। यह साइना का साल का तीसरा खिताब है। उन्होंने जून में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज और इस साल के शुरू में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता था। यह उनका कुल 8वां प्रीमियर सुपर सीरीज खिताब है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छठी बार भाग ले रही साइना ने अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चुस्ती और चपलता दिखाने वाली अकेनी की चुनौती को समाप्त किया। पहले गेम में साइना ने शुरू में ही 3-1 की बढ़त बना ली और इसे वह 8-4 तक ले गई। उन्होंने गलत स्ट्रोक्स के कारण कुछ अंक गंवाए लेकिन इंटरवल तक भारतीय खिलाड़ी चार अंक की बढ़त पर थीं। इसके बाद साइना ने शटल पर नियंत्रण बनाए रखा और अपनी युवा प्रतिद्वंद्वी को गलतियां करने के लिए मजबूर किया जिससे वह 14-7 की मजबूत बढ़त हासिल करने में सफल रही। अकेनी ने बीच-बीच में अपना जलवा दिखाया लेकिन यह साइना की लय बिगाड़ने के लिए काफी नहीं था जो खूबसूरत नेट शॉट से मैच प्वाइंट तक पहुंचीं और फिर शानदार रिटर्न से उन्होंने पहला गेम अपने नाम किया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।