(India)
यह उनका पहला सुपर सीरीज खिताब है। आंध्र प्रदेश के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने कौशल और मजबूत मनोबल का अच्छा नमूना पेश किया और पांच बार के विश्व चैंपियन लिग के खिलाफ दबदबे वाला प्रदर्शन करके 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। पुरुष एकल का यह फाइनल मैच 46 मिनट तक चला। पिछले साल थाईलैंड ओपन ग्रां प्री जीतने वाले श्रीकांत इस साल इंडिया ओपन ग्रां प्री में उप विजेता रहे थे जबकि वह मलेशियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। वह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के मिश्रित टीम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। यह पहला अवसर है जबकि सुपर सीरीज और प्रीमियर टूर्नामेंट शुरू किये जाने के बाद किसी भारतीय पुरुष शटलर ने सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब जीता
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।